संदिग्ध हालत में मिला लड़के की लाश, सिर का कर दिया था ये हाल

उदयपुर.यहां के सुखेर थाना इलाके में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल विनोद नाम के युवक का शव क्षत-विक्षत रूप में रोड के किनारे पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विनोद के शव को एम बी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया है। जानें पूरा मामला…

– छोटी भोईवाड़ा निवासी विनोद माली का शव मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला है। सुबह यहां से गुजरने वाले लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर शव की जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने ही शव की शिनाख्त भी की।

– घटना के दौरान मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने विनोद के साथ पहले जोरदार मारपीट की और उसके बाद उसकी हत्या कर शव को यहां पर फेंक कर चले गए।

– विनोद के चेहरे पर पत्थरों से कई बार करने की बात भी सामने आ रही है पुलिस अब इस मामले में जांच में जुट गई है।

Back to top button