संगठन पदाधिकारी और समर्थक सीधे मतगणना टेबल पर जा बैठे

नागपुर.राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय मंे सोमवार को मतगणना थी। महाराजबाग चौक स्थित प्रशासकसीय परिसर के दीक्षांत सभागृह में मतगणना केंद्र बनाया गया था। मतगणना व्यवस्थित रूप से संपन्न हो और इसमंे कोई बाहरी दखल न हो, इसके लिए विवि अधिकारियों ने मतगणना के पहले तमाम बड़े-बड़े दावे भी किए थे। मगर दावे तब धरे के धरे रह गए, जब संगठन पदाधिकारी और समर्थक सीधे मतगणना टेबलों पर जा बैठे। आश्चर्य यह कि उन्हें न तो ऐसा करने से किसी ने रोका और न ही कोई पूछताछ की।संगठन पदाधिकारी और समर्थक सीधे मतगणना टेबल पर जा बैठे

12 मतगणना अधिकारी और 108 सहायक कर्मचारी थे मौजूद
विश्वविद्यालय ने मतगणना के लिए दीक्षांत सभागृह में 10 टेबल लगाए थे। इसके लिए 12 मतगणना अधिकारी और 108 सहायक कर्मचारी तैनात थे। मतगणना पर नजर रखने के लिए डॉ. श्रीकांत कोमावार, सी.एस. खडेकर और सीडी देशमुख की समिति और कुलगुरु डॉ.सिद्धार्थ विनायक काणे, प्र-कुलगुरु डाॅ.प्रमोद येवले, चुनाव प्रभारी सुभाष बेलसरे और चुनाव अधिकारी की भूमिका निभा रहे कुलसचिव पूरणचंद्र मेश्राम स्टेज पर आसीन थे। शाम 4 बजे तक मतगणना केंद्र के बाहर खड़े पदाधिकारियों और समर्थकों का उत्साह काफी बढ़ गया। तिकड़म भिड़ा कर जैसे-तैसे वो अंदर पहुंचे और कुछ अतिउत्साह में सीधे मतगणना टेबल तक जा पहुंचे और मतगणना देखने लगे। किसी भी चुनाव में इस तरह मतगणना टेबल पर बाहरी व्यक्तियों का बैठना प्रतिबंधित होता है, मगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बात का ध्यान नहीं रखा।

Back to top button