संकट की घड़ी में वेनेजुएला का सहारा बना भारत

विनाशकारी भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला को मानवीय सहायता देने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है।

इसके तहत राहत सामग्री और 41 सदस्यों वाले बचाव दल को लेकर भारतीय वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शुक्रवार को रवाना हुए, ताकि वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों में मदद की जा सके।

अमिस्ताद स्पेनिश भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ मित्रता या दोस्ती होता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत वेनेजुएला की सरकार और वहां की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ एक मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन है। आपरेशन के तहत 30 टन राहत सामग्री, छह टन दवाएं, मेडिकल उपकरण, दो पोर्टेबल अस्पताल और चिकित्साकर्मी भेजे गए हैं।

भारतीय बचाव दल आपातकालीन चिकित्सा सहायता और मानवीय राहत कार्यों के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा।

Back to top button