श्रद्धापूर्वक मनाया गया डा. अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस

सुलतानपुर,06 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के 63वें महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में बहुजन समाज (एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0/माइनारिटी) के संयुक्त नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गों पर पंचशील धम्म यात्रा एवं जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचशील धम्म यात्रा सुसज्जित धम्म वाहन एवं पंचशील के गीतों के साथ रेलवे स्टेशन से त्रिशरण व पंचशील के साथ प्रारम्भ हुई। कार्यक्रम का उद््घाटन डा. दिनेश गौतम ने किया। यात्रा पंचरास्ता, दरियापुर, अम्बेडकर पार्क एवं बौद्ध विहार, दरियापुर चौराहा, बौद्ध विहार शास्त्रीनगर, खैराबाद शाहगंज, चौक सब्जी मण्डी, जिला चिकित्सालय, गन्दानाला रोड डाकखाना चौराहा होते हुये तिकोनिया पार्क स्थित बाबा साहब डा0 बी0 आर0 अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा को सफल बनाने में जिले के अनेक स्वयं सेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। यात्रा में ग्रामीणांचलों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस यात्रा को सफल बनाने में अनेक बुद्धिजीवियों ने सहयोग प्रदान किया। यात्रा का नेतृत्व सुरेश बौद्ध, डा0 राजकरन, रमेश चन्द्र, डा. दिनेश गौतम, अनीता गौतम, ज्ञानवती बौद्ध, मनोज कुमार, गुरूदीन बौद्ध, सुरेश कुमार मौर्य, श्यामलाल निषाद, डा. राजेश गौतम, डा. सुभाष गौतम, श्याम बहादुर बौद्ध दयाराम बौद्ध, शिवनाथ बौद्ध अजय गौतम, उदयराज गौतम अशोक कौडिन्य, भुवाल समेत आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के तिकोनिया पार्क में भारतीय बौद्ध परिषद के तत्वाधान में राजकुमार गौतम के नेतृत्व में संविधान शिल्पी भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं त्रिशरण पंचशील से हुई, उपस्थित लोगों ने त्रिशरण और पंचशील को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। विशिष्ट अतिथि आर.ए. कोविद ने कहा कि बाबा साहेब के मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। कार्यक्रम संरक्षक शिक्षक श्यामलाल निषाद ने कहा कि अम्बेडकरवाद को कार्यरूप देने के लिए संघर्ष करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरजूदीन बौद्ध तथा संचालन बौद्धाचार्य राजकुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम में रामफेर राव, राम अवतार बौद्ध, डॉ. राजकरन, नीलम कोरी, राकेश कुमार, एन.डी. विद्रोही, रविकांत निषाद, नरेंद्र कुमार निषाद, जीशान अहमद, समर बहादुर गौतम, विनोद गौतम, शिक्षक राजेश कनौजिया, उदयवीर, राम दयाल चौरसिया आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राम जतन बौद्ध, साधुराम बौद्ध, रामनिहोर बौद्ध, हौसिला प्रसाद, रामकुमार यादव, गुरदीन बाबू, शिवलाल निषाद, नन्दलाल बौद्ध, सन्तोष कुमार बौद्ध, रमेश भारती, छंगूराम बौद्ध, घनश्याम बौद्ध, शिव बहादुर, अशोक कुमार, नरसिंह बौद्ध, डॉ. राम जीत, बाबूराम बौद्ध, दिलीप निषाद समेत आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button