शौर्य दिवस के रूप में मनायी गयी वर्षगाठ

सुलतानपुर,06 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। विवादित ढ़ाचे विधवन्स की 26वीं वर्षगाठ विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल मोदी अगेन पीएम एवं विचार परिवार ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। विहिप जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में विहिप पदाधिकारी व समस्त हिंदू संगठन के कार्यकता ने हनुमान चालीसा पाठ व हवन-पूजन कर कार सेवा में मारे गये शहीद कार सेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साथ ही अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम लला का मंदिर बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रान्त अध्यक्ष शुभनारायण सिंह ने कहा कि हम सभी हिंदू समाज व राम मंत्रों को इस शौर्य दिवस पर गर्व है। जल्द ही मंदिर निर्माण की सारी बाधाएं दूर होंगी। इस मौके पर विभिन्न लोग मौजूद रहें।
नीरज तिवारी

Back to top button