शेयर बाजार में जारी है तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद

बुधवार की तरह गुरुवार के कारोबार दिन भी शेयर बाजार में तेजी नजर आई है। सुबह 40 अंकों की बढ़त के साथ खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स दिनभर के कारोबार के बाद 89 अंकों की तेजी के साथ 36,725 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5 अंकों की तेजी के साथ 11,058 पर बंद हुआ है।
सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: दिन के साढ़े 9 बजे निफ्टी ऑटो 0.38 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.20 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.49 फीसद की तेजी, निफ्टी आईटी 0.08 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 0.98 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.15 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियालटी 0.06 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
5300 रुपये में 1 GB डाटा, इसके पीछे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो की अहम भूमिका
वैश्विक बाजारों का हाल: आज प्रमुख एशियाई बाजारों ने सुस्त शुरुआत की है। दिन के 9 बजे जापान का निक्केई 0.72 फीसद की गिरावट के साथ 21440 पर, चीन का शांघाई 0.22 फीसद की गिरावट के साथ 3095 पर और हैंगसेंग 0.47 फीसद की गिरावट के साथ 28899 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 2170 पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.52 फीसद की गिरावट के साथ 25673 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.65 फीसद की गिरावट के साथ 2771 पर और नैस्डैक 0.93 फीसद की गिरावट के साथ 7505 पर कारोबार कर बंद हुआ था।





