शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान चुने गए गोबिंद सिंह लौंगोवाल

अमृतसर. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी ) के प्रधानगी पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव के बाद कमेटी के नए प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल चुने गए हैं। वहीं, हरपाल सिंह जूनियर उप-प्रधान चुने गए हैं। अब लौंगोवाल प्रो. कृपाल सिंह बंडूगर का स्थान लेंगे।
लोंगोवाल के नाम का प्रस्ताव अकाली दल बादल ने किया जबकि विरोधी पंथक गुट ने अमरीक सिंह शाहकोट का नाम दिया था। लोंगोवाल को 154 मत मिले और अमरीक सिंह मात्र 15 मत हासिल कर सके।
कमेटी के कुल 190 मेंबर हैं। इसमें से 170 इलेक्टेड (इसमें 25 महिलाएं तथा इतने ही एससी), 15 नॉमिनेटेड। इसके अलावा इसमें श्री अकाल तख्त समेत पांचों तख्तों के जत्थेदारों और दरबार साहिब के मुख्यग्रंथी को शामिल किया जाता है, लेकिन वे वोट का हिस्सा नहीं बनते, यानी कि चुनाव 185 मेंबरों पर होना होता है।
ये भी पढ़ें: बाहुबली के गाने के अमेरिकी भी हुए फैन, क्रेज देखकर आप भी हो जाएगे हैरान…
कौन है लोंगोवाल
गोबिंद सिंह लोंगोवाल 1985, 1997 व 2002 में धनौला से विधायक रह चुके हैं। बेदाग शख्सियत भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल का जन्म 18 अक्तूबर 1956 को जिला संगरूर के गांव लोंगोवाल में हुआ और वह एम.ए पंजाबी हैं। संत हरचन्द सिंह लोंगोवाल के राजनीतिक वारिस भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल साल 1985 में पहली बार हलका धनौला से शिरोमणि अकाली के विधायक चुने गए और मार्कफेड पंजाब के चेयरमैन रहे। फिर 1997 से 2002 तक बादल मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री भी रहे । 2002 से 2007 तक फिर विधायक बने और 2015 में हलका धूरी के उपचुनाव जीत कर फिर विधायक बने। भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल साल 2011 में हलका लोंगोवाल जनरल से एसजीपीसी मैंबर बने और अब उन्होंने एसजीपीसी का प्रधान चुना गया।





