शाह की रैली से पहले आज स्मृति ईरान पहुंचेंगी अमेठी, है राहुल के गढ़ में चुनौती की तैयारी

अमेठी. 10 अक्टूबर को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अमेठी दौरे से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान आज अमेठी पहुंचेगी। सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर स्मृति ईरानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। उसके बाद सड़क के रास्ते अमेठी दोपहर 2.30 बजे तक पहुंचेगी। उसके बाद सेल की फैक्ट्रियों के निरीक्षण का कार्यक्रम है।इसके साथ ही कई छोटे बड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी।
शाह की रैली से पहले आज स्मृति ईरान पहुंचेंगी अमेठी, है राहुल के गढ़ में चुनौती की तैयारी

10 अक्टूबर को अमित शाह करेंगे रैली

-10 अक्टूबर को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी का दौरा करेंगे। बता दें कि बीते दिनों बीजेपी ने उन लोकसभा सीटों पर अपनी रणनीति बनाई थी, जहां उसे हार मिली थी। इसी को देखते हुए अमित शाह एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नितीन गड़करी, मनोज सिन्हा, सीएम योगी और बीजेपी के कई नेता शिरकत करेंगे।
-उम्मीद है कि यहां एफएम रेडियो स्टेशन, सैनिक स्कूल, अमेठी डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉटर्स और सिविल कोर्ट बिल्डिंग, कृषि विज्ञान केंद्र, आईटीआई के अलावा रेलवे और रोड प्रोजेक्ट्स का उद्धाटन कर सकते हैं।

4 से 6 अक्टूबर के बीच था राहुल का अमेठी दौरा

– राहुल गांधी 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच अमेठी के दौरे पर पहुंचे। तीन दिन के दौरे में राहुल गांधी ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था,”मोदी जी देश का समय बर्बाद करना बंद करें और रोजगार देना शुरू करें। 30 हजार लोग हर रोज रोजगार ढूंढने के लिए आते हैं, रोजगार सिर्फ 400 लोगों को मिलता है। मोदी जी ने 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था। आज हालात क्या हैं? आप देख सकते है कितने लोगों को रोजगार मिला? “

इसे भी देखें:- अभी अभी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, इस दिवाली नहीं बिकेंगे पटाखे

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने छोड़ी पार्टी

– राहुल गांधी के अमेठी से लौटने के 8 घंटे बाद कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जंग बहादुर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि वो आगामी 10 अक्टूबर को वो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के सामने बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं, उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को खासा नुकसान हो सकता है।
Back to top button