शादीशुदा बेटी की हरकतें थी कुछ ऐसी, पिता ने किया यह खौफनाक काम

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बेटी की हरकत से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालात में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
पसंद नहीं था पति
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैम्पियरगंज इलाके के बसन्तपुर गांव निवासी महेन्द्र पटेल ने अपनी बेटी की शादी पिछले साल की थी लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही वह ससुराल से मायके आ गयी। बेटी ने बताया कि पति उसे पसन्द नहीं है और तभी से मायके में रह रही थी। उन्होंने बताया कि कल शाम उसका पति उससे मिलने आया लेकिन उसने बात करने से इंकार कर दिया।
बेटी सुनने को नहीं हुई तैयार
इसकी जानकारी होने पर महेन्द्र ने बेटी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुयी। इससे क्षुब्ध होकर उसके पिता महेन्द्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज उपचार के लिए ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।





