शादी से पहले लड़की ने मांग में भरा सिंदूर, फिर एक ही फंदे पर लटका कपल

सागर/भोपाल.एमपी के सागर में बंडा के रहने वाले एक कपल ने फांसी पर लटककर जान दे दी। लड़की की 18 जून को शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही अपने प्रेमी के साथ गंधर्व विवाह कर मौत को गले लगा लिया। दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके नजर आए।
शादी से पहले लड़की ने मांग में भरा सिंदूर, फिर एक ही फंदे पर लटका कपल
क्या है मामला…

ये भी पढ़े: सगाई के 2 दिन बाद सड़क हादसे में हुई युवक की मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर

– सागर जिले के बंडा में चंदौक गांव का अभिषेक दुबे और सपना पटेल एक दूसरे के प्रेम करते थे।
– इसी बीच सपना का विवाह 18 जून को होना तय हो गया था।

– तब बबूल के पेड़ पर एक ही रस्सी के दोनों सिरों पर फंदे बनाए और दोनों ने अपनी जान दे दी।
– सपना की मांग भरी हुई थी, जो यह कहानी बयां कर रही थी कि यह प्रेमी युगल सामाजिक जाति बंधन की बेड़ियां तोड़ने में असफल साबित हुआ था।

ये भी पढ़े: JEE: पॉप और रॉक म्यूजिक सुनकर सॉल्व की कैमिस्ट्री, टॉपर ने शेयर किया शेड्यूल

आंखों से आंसू छलक पड़े
– सोमवार की सुबह जब यह हृदय विदारक दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
– दुबे व पटेल परिवार के परिजन बिलख उठे। पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Back to top button