शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करती हैं यह चीजें

एक स्वस्थ शरीर और बीमारियों से बचे रहने के लिए विटामिन बहुत जरूरी होते हैं. इन्हीं विटामिंस में एक विटामिन है विटामिन डी…..  विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है. इसके अलावा विटामिन डी का काम दूसरे विटामिंस और लवणों को एक्टिव करना भी होता है. ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि विटामिन डी धूप से मिलता है, पर हम आपको बता दें कि बहुत से ऐसे फूड्स हैं जिनमें विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है.

1- अगर आप अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो सालमन और टूना फिश को अपने खाने में शामिल करें. इनका सेवन करने से आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो जाएगी.

2- डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, दही, मक्खन और पनीर आदि का सेवन करने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है.

रेसिपी: शाम का स्नैक्स मखाना चिवड़ा नमकीन

3- कॉड लिवर ऑयल में भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है. रोजाना एक चम्मच कॉड लिवर ऑयल का सेवन करने से हड्डियों के

साथ-साथ इम्यून सिस्टम स्ट्रांग हो जाता है.

4- मशरूम में भरपूर मात्रा में विटामिन डी के साथ बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है. इसके अलावा मशरूम फाइबर का भी अच्छा स्रोत होता है.

Back to top button