वीडियो: इस महिला से शेर ने लिया पंगा, तभी अचानक हुआ…

पुरे जंगल में एक ही खतरनाक जानवर रहता है जिसे जंगल का राजा कहा जाता है, वो है शेर.वैसे आमतौर पर शेर का नाम सुनते ही लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है, उसे सामने देख लें तो पता नहीं क्या होगा. लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक महिला ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी लोग खूब आलोचना कर रहे हैं. लेकिन उनकी बहादुरी की फिर भी दात देनी चाहिए.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क के ब्रॉन्स जू (चिड़ियाघर) में एक महिला मस्ती करते हुए सीधे शेर के बाड़े में ही कूद गई और उसे चिढ़ाने लगी. हालांकि गनीमत ये रही कि शेर बस उसे देखता रहा, उसने कोई खतरनाक कदम नहीं उठाया. कुछ देर के बाद महिला बाड़े से बाहर निकल गई.

सोशल मीडिया पर महिला की इस हरकत का वीडियो धमाल मचा रहा है. इस वीडियो को ‘रियल सोबरीनो’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोग महिला की हरकत को बेवकूफी भरा कदम बता रहे हैं. वहीं, ब्रॉन्स जू (चिड़ियाघर) ने इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि महिला ने चिड़ियाघर के नियमों का पालन नहीं किया है. इस हरकत से उसकी जान जाने की पुरी संभावना थी. शायद शेर समझदार था.

https://www.instagram.com/p/B2-wZ4gBf5t/?utm_source=ig_embed

Back to top button