विश्व का पहला ऐसा ड्रेस जिसमें उगाई जा सकती है 22 तरह की सब्जियां

दुनिया में हमेशा कुछ न कुछ अजीबोगरीब काम होते रहते हैं। कभी लोग कबाड़ के इस्तेमाल से कुछ खास जुगाड़ बना देते हैं तो कभी लोग कपड़ों पर ही कुछ अलग तरह की कलाकारी दिखा देते हैं। कुछ इसी तरह की कलाकारी अमेरिका में हुई है। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि यहां पर एक ऐसा गार्डन तैयार किया गया है, जिसे कपड़ो की तरह पहना जा सकता है। यह दुनिया का पहला ऐसा गार्डन है, जो एक कपड़े के रूप में है।

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और डिजाइनर अरुसिआक गेब्रियलन ने इस गार्डन को डिजाइन किया है। डिजाइनर अरुसिआक का कहना है कि ‘अपना खाना खुद उगाइए।’ सब्जी उगाने वाले ड्रेस को आप पहनकर कहीं भई आसानी से घूम सकते हैं। इस ड्रेस की सबसे खास बात ये है कि इसमें उगाई जाने वाली सब्जियों को आपके पेशाब से सींचा जाएगा।
अरुसिआक का यह ड्रेस एक आर्किटेक्ट के सवाल से भी प्रेरित है। उसने सवाल किया था कि भविष्य में जब मिट्टी में जल की कमी हो जाएगी, तब हम फसलों की देखभाल कैसे करेंगे? हम पौष्टिक भोजन और स्वस्थ पौधे कैसे उपजाएंगे? इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढ़ते हुए अरुसिआक गेब्रियल इस डिजाइनर ड्रेस तक पहुंचीं।
हालांकि इस ड्रेस में जब पौधों में फल और सब्जियां लग जाते हैं तो इसका वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ जाने के बाद इसे पहनना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा इस ड्रेस में सिंचाई की जो व्यवस्था है, उसे लेकर कुछ लोग इसकी आलोचना कर सकते हैं।





