विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित

सुलतानपुर, 02 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)।। प्राथमिक विद्यालय कटसारी प्रथम में नामांकित 128, प्राथमिक विद्यालय कटसारी द्वितीय में नामांकित 158 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कटसारी में नामांकित 175 छात्र/छात्राओं को सामूहिक रूप से समारोहपूर्वक निःशुल्क स्वेटर वितरित किया गया। वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार नें स्वेटर वितरित किया। साथ ही श्री कुमार ने कहा कि शासन की मंशानुरूप इन तीनो विद्यालयों में स्वेटर वितरण की शुरुवात की गयी है। इसी क्रम में जल्द ही पूरे ब्लाक में निःशुल्क स्वेटर का वितरण समय से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने तीनो विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता, उपस्थिति और अनुशासन की प्रशंसा की। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह, कृष्ण प्रसाद यादव, सुरेन्द्र यादव, भानु प्रताप शर्मा, अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ अम्बिकेश प्रताप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रणविजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सिंह, अलगू प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र पाल, दीपक सिंह, अखिलेश मौर्य, प्रीती सिंह, प्रतिमा दूबे, साधना सिंह, शालिनी रघुवंशी, नीलम यादव, सुनीता कटियार समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे

Back to top button