विदाई समारोह में बोले CJI दीपका मिश्रा, “मैं लोगों को इतिहास से नहीं, उनकी गतिविधियों से जज करता हूं”

नई दिल्ली। सोमवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने अपनी फेयरवेल स्पीच में कहा की, “मैं लोगों को इतिहास से नहीं बल्कि उनकी गतिविधियों और परिप्रेक्ष्य से जज करता हूं।” इससे पहले उन्होंने कहा की, “मैं कहना चाहता हूं कि मुझे बोलने की अनुमति दीजिए, जिससे मैं अपने तरीके से बोल सकूं। पिछली बार जब मैंने स्पीच दी थी तो जस्टिस नरीमन ने कुछ कहा था कि तो मैंने उसे समझा।”
भारतीय न्यायतंत्र को दुनिया की सबसे मजबूत और अच्छी संस्था बताया
साथ ही चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने भारतीय न्यायतंत्र को दुनिया की सबसे मजबूत और अच्छी संस्था बताया। उन्होंने कहा कि न्याय का चेहरा हमेशा मानवीय होना चाहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि वह बार असोसिएशन के कर्जदार हैं और वह यहां से पूरी संतुष्टि के साथ विदा ले रहे हैं।
CJI युवा वकीलों और स्टूडेंट्स के पास असीमित क्षमता
इस बीच उन्होंने कार्यक्रम में बैठे हुए लोगों के साथ ‘सिटिंग लव’ और खड़े लोगों से ‘स्टैंडिंग लव’ की इच्छा जताई और इसे वास्तविक प्रेम बताया। CJI ने कहा कि भारतीय की न्यायपालिका दुनिया के सबसे मजबूत सिस्टम में से एक है और इसके लिए जजों की भूमिका को प्रमुख भी बताया। उन्होंने युवा वकीलों की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि युवा वकीलों और स्टूडेंट्स के पास असीमित क्षमता है।
ये भी पढ़े : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- नोटबंदी के बाद बैंकों के 3.16 लाख करोड़ 
“अमीर और गरीब के आंसू एक समान”
उन्होंने अपनी स्पीच में आगे कहा कि सोसायटी बच्चे की दूसरी मां होती है। अमीर और गरीब के आंसू एक समान होते हैं। उन्होंने कलीजियम सिस्टम की भी तारीफ की, जिस की वजह से सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम बना हुआ है। सच्चाई का कोई रंग नहीं होता है। इसके लिए साहस, कैरेक्टर की जरूरत पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने अपने साथी जजों को भी याद किया।
जस्टिस गोगोई होंगे अगले चीफ जस्टिस
जस्टिस रंजन गोगोई ने CJI मिश्रा के विजन को लेकर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा बिलकुल असाधारण जज रहे। उनका सबसे बड़ा योगदान नागरिकों की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों में रहा। इसके साथ ही जस्टिस गोगोई ने CJI दीपक मिश्रा द्वारा सुनाए गए फैसलों का उदाहरण भी दिया। बता दें कि जस्टिस गोगोई दीपक मिश्रा के बाद अगले चीफ जस्टिस होंगे।
The post विदाई समारोह में बोले CJI दीपका मिश्रा, “मैं लोगों को इतिहास से नहीं, उनकी गतिविधियों से जज करता हूं” appeared first on .

Back to top button