वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले मैरीकॉम के ‘कोच’ बने खेल मंत्री राठौड़, कुछ ऐसी रही क्लास

भारत में दूसरी बार महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप होने वाली है
इसी माह दूसरी बार भारत की मेजबानी में होने महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू होने में अब सिर्फ गिनती के ही दिन बचे हैं और ऐसे भी पूरे देश की उम्मीद पांच बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम से है, जो अपने घर में दूसरी बार खिताब जीतने के लिए उतरेंगी और सभी की उम्मीदों को पूरा करने के लिए मैरी ने भी कमर कस ली है और तैयारियों के पूरी ताकत झोंक दी हैं. ऐसे में उनके नए कोच भी उनकी काफी मदद कर रहे हैं.
Seeing is believing. Thank you Hon’ble @Ra_THORe ji for all the supports and encouragement’s. #PunchMeinHainDum @BFI_official @Media_SAI @IndiaSports pic.twitter.com/0lEty9NIEb
— Mary Kom (@MangteC) November 1, 2018
मैरी ने अपने नए कोच खेल मंत्री और ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट राज्यर्धन सिंह राठौड़ की क्लास का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें राठौड़ उन्हें प्रेक्टिस पैड पर अभ्यास करवा रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में मैरी कुछ ज्यादा ही हावी दिख रही है. दरअसल अभी मुक्केबाज दिल्ली में 15 नवंबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे हुए हैं और ऐसे में मुक्केबाजों का हौंसला बढ़ाने के लिए खेल मंत्री भी रिंग में पहुंचे और वहां मुक्केबाजों का हौंसला बढ़ाया. हालांकि इस वीडियो में राठौड़ भी एक पेशेवर कोच की तरह ही मैरी को अभ्यास करवा रहे थे. गौरतलब है कि 15 से 24 नवंबर तक दिल्ली के इंदिरा स्टेडियम में वीमंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी. जहां मैरी अपने छठें और 2006 के बाद घर में दूसरा गोल्ड मेडल जीतले उतरेंगी. पिछली बार भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप 2006 में हुई थी, जहां मैरी ने गोल्ड जीता था. मैरी को इस 10वें वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है.





