वंदेमातरम ही है असली राष्ट्रगान

bhaiyyaji-joshi_56da8c02a4edaएजेन्सी/नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी ने कहा है कि वास्तव में तो राष्ट्रगान वंदे मातरम ही है। उन्होंने कहा कि जन गण मन संविधान के अनुसार हमारा राष्ट्रगान है लेकिन वास्तव में वंदे मातरम् ही हमारा राष्ट्रगान है। उन्होंने इसका सम्मान करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इससे किसी दूसरे तरह की भावना भी उत्पन्न नहीं होती है। उनका कहना था कि वंदे मातरम् के लेखन में राष्ट्र की बनावट और इसकी विशेषताओं का उल्लेख है जबकि राष्ट्रगान इसके बाद बना। इसमें एक राष्ट्र की भावना सामने आती है। हालांकि उन्होंने दोनों के सम्मान की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इसका सम्मान किया जाना बेहद आवश्यक है। वंदे मातरम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की कविता है। यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत अहम भूमिका में था। दरअसल इसके गायन से राष्ट्रप्रेम का अंकुरण होता था। भैयाजी जोशी के अनुसार वास्तविक राष्ट्रगान वंदेमारतम  ही है।

Back to top button