लड़की ने लड़के की कर दी मांग पूरी…

6 महीने से पीछा कर रहा था लड़का, लड़की ने कहा- आओ जंगल में मिलते हैं और फिर

यूपी के मुरादाबाद में एक लड़की ने लड़के की जमकर धुनाई कर दी। शोहदे को पीटते हुए एसएसपी ऑफिस के अंदर तक ले गई।लड़की ने बताया, ये 6 महीने से उसे फोन पर परेशान कर रहा था। पीछा छुड़ाने और सबक सिखाने के लिए मैंने उसे यहां बुलाया था।

मामला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के जलालपुर नबादा का है। यहां बीए फाइनल की छात्रा को एक शोहदा 6 महीने से फोन पर परेशान कर रहा था। शुक्रवार को वह पीड़िता से मुलाकात करने की जिद्द पर अड़ गया। लड़की ने उसे मिलने के लिए एसएसपी कार्यालय के पास जंगल में बुलाया। जैसे ही वो लड़की के पास पहुंचा, उसने पिटाई शुरू कर दी।

एसएसपी कार्यालय के बाहर लड़के की पिटाई होते देख भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद लड़की ने शोहदे को पीटते हुए एसएसपी ऑफिस में ले आई और वहां भी कई थप्पड़ मारे।

पुलिस ने शोहदे से पूछताछ की तो उसने अपने आप को बलिया जिले का रहने वाला और एक इंटर कालेज का प्रबंधक बताया। वह लड़की के बुलाने पर मुरादाबाद मिलने आया था। आरोपी शादीशुदा है उसका एक बेटा भी है।
दोनों बताने को तैयार नहीं थे कि उनकी मुलाकात कैसे हुई या फोन पर संपर्क कब हुआ। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया, लड़की द्वारा एसएसपी कार्यालय के सामने एक शोहदे की पिटाई का मामला सामने आया है। लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।





