16 साल की नाबालिक को शादी का झांसा देकर सालो तक किया रेप, FIR होते ही हुआ फरार

ग्वालियर.शादी का झांसा देकर एक युवक एक साल तक 16 साल की लड़की के साथ रेप करता रहा। यहां तक लड़की के परिजन भी इसी धोखे में रहे कि युवक उनकी बेटी से शादी कर लेगा, लेकिन वह शादी से मुकर गया। अंत में लड़की और उसके परिजनों ने थाने में रेप का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद युवक फरार हो गया। 
-बहोड़ापुर थाने में गुरुवार की रात को एक लड़की अपनी मां के साथ पहुंची और उसने बताया कि मेवाती मोहल्ले में रहने वाले आरिफ खान ने उसके साथ रेप किया है।
-लड़की और उसकी मां बताया कि आरिफ ने एक साल पहले शादी का वादा किया था। इसके बाद उसने कई बार फिजीकल रिलेशन बनाए, लेकिन अभी तक शादी नहीं की।

ये भी पढ़े: सबके सामने तंग करता था पति, तो पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर दी ये खौफनाक मौत
शादी से मुकर गया आरिफ
-दो दिन पहले आरिफ को शादी के वादे की याद दिलाई तो उसने मारपीट कर दी। लड़की की मां ने भी आरिफ से बात की तो उसने शादी से साफ मना कर दिया।
-इसके बाद वे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने आए हैं। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया। उसमें रेप की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
-बहोड़ापुर थाने के एसआई आरके ओझा ने बताया कि लड़की की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अब आरोपी आरिफ की तलाश की जा रही है। इस बीच पुलिस में मामला दर्ज होते ही आरिफ फरार हो गया है।