लड़की के सवाल पर DGP को बोलना पड़ा SORRY, कहा- आपके साथ ऐसा हुआ

लखनऊ. राजधानी के आईटी कॉलेज में आज से शुरु हुए वुमेन सिक्योरिटी वीक की शुरुआत यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ने की। इस कार्यक्रम में आईजी (वुमेन पावर हेल्पलाइन) नवनीत सिकेरा ने भी शिरकत की । इस दौरान गर्ल्स ने उनसे कई सवाल किए। डीजीपी ने बोला- I M SORRYलड़की के सवाल पर DGP को बोलना पड़ा SORRY, कहा- आपके साथ ऐसा हुआ

-इस दौरान यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह से एक लड़की ने कहा, “हमारे साथ फ्रेंड के साथ एक मैटर हुआ था। इसकी शिकायत हमने वूमन पावर हेल्पलाइन में की थी। उधर से ये जवाब आया कि आपको अपने फ्रेंड के फोन से कॉल करना होगा। आखिर ऐसा क्यों हैं। डीजीपी ने कहा,” नहीं, आपके साथ ऐसा नहीं होगा। I M SORRY, कोई भी कभी कंम्पलेन कर सकता है।”

ये भी पढ़ें: मिस वर्ल्ड मानुषी ने दिल्ली में किया रोड शो, खिताब जीतने के बाद पहली बार पहुंची घर

डीजीपी सुलखान सिंह ने दिए ये टिप्स
-डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा, “कोई भी समाज अपने अधिकारो के प्रति सजग नहीं रहेगा, वो नीचे जाएगा। ये नेचर है।”
-“लड़कियों से ये अपील करता हूं, “आप अलर्ट रहेंगी, और ज्यादा बेहतर हो सकता है। डेटा में देखा जाए, तो क्राइम के मामले में गर्ल्स से ज्यादा ब्वॉयज है।”
-“कोई लड़की या महिला उत्पीड़न का शिकार होती है तो उसके साथ खड़े होना है । हम इसीलिए अवेयरनेस फैलाना चाहते हैं । किसी को विक्टिम मान लेना ठीक नहीं है।”
-“कॉन्फिडेंस का मतलब आरोगेन्स नहीं होता है इससे अनवांटेड दुश्मन बनते हैं । महिलाओं की लडकियों की सुरक्षा हमारा प्राइमरी कन्सर्न है।हम आपकी सुरक्षा करेंगे। इसका मैं आपको आश्वासन देता हूँ।”
-“ट्विटर पर हम शिकायतें ले रहे हैं। जीआरपी का अलग ट्विटर हैंडल है। E-FIR सिस्टम की शुरुआत हम लोगों ने किया है।”
-“रूरल एरिया में जाने के लिए मैंने सभी अधिकारियों को कहा है बहुत सारे मामले हमारे पास ऐसे भी आते हैं, जिनमे लोग कहते हैं हम एफआईआर नहीं कराना चाहते हैं। ऐसे मामले भी हम 99 प्रतिशत तक सॉल्व करते हैं।”

Back to top button