लंदन में हुआ ये भयानक हादसा, चारों तरफ बिछी लाशें ही लाशें

इंग्लैंड में एक ट्राम ड्राइवर की जरा सी गलती भयानक घटना में बदल गई। इस घटना का असर सैकड़ों लोगों पर पड़ा है।इंग्लैंड में एक ट्राम ड्राइवर की लापरवाही कई मासूम जिंदगियों पर कहर बनकर टूटी। जिसमें 7 लोगों को मौत हो गई 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जांच अधिकारियों ने बताया कि ट्राम की स्पीड काफी तेज थी।
इस दौरान ड्राइवर उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह पलट गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर हादसे पहले काफी नींद में था। वो बा-बार झपकियां ले रहा था।
दो बोगी वाली यह ट्राम सेंट्रल क्रॉयडॉन के पास दुर्घटना का शिकार हुई। यह इलाका लंदन के दक्षिण में स्थित है और एक बड़ा ट्रांसपोर्ट हब है। हादसे के बाद संबंधित अधिकारी राहत तथा बचाव के कार्य में जुट गए हैं।
पलिस ने ट्राम ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ट्राम की रफ्तार निर्धारित स्तर से ज्यादा थी। हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।





