रेलवे ग्रुप सी Alp, Technician परीक्षा का रिजल्ट इस दिन तक हो सकता है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही ग्रुप सी (RRB Group C) एएलपी, टेक्नीशियन के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (RRB Group C Result) जारी कर देगा. ग्रुप सी के 64,371 पदों पर हुई परीक्षा का रिजल्ट (RRB ALP Technician Result) 31 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन (RRB ALP Technician) परीक्षा का रिजल्ट दिवाली से पहले जारी किया जाएगा. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड अक्टूबर महीने के अंत तक रिजल्ट जारी कर सकता है. ग्रुप सी का रिजल्ट 31 अक्टूबर तक जारी हो सकता है. अगर परीक्षा का रिजल्ट 31 अक्टूबर तक जारी नहीं होता है, तो रिजल्ट 7 नवंबर यानी दिवाली से पहले जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवार अपना रिजल्ट अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे.

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

RRB Group C, ALP Technician Result ऐसे करें चेक

स्टेप 1: उम्मीदवार ग्रप सी परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं.

उम्मीदवार नीचे दी गई आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

ग्रुप सी (RRB ALP, Technician) परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार नीचे दी गई आरआरबी वेबसाइट्स पर चेक कर पाएंगे.


RRB Guwahati (www.rrbguwahati.gov.in)

RRB Jammu (www.rrbjammu.nic.in)

RRB Kolkata (www.rrbkolkata.gov.in)

RRB Malda (www.rrbmalda.gov.in)

RRB Mumbai (www.rrbmumbai.gov.in)

RRB Muzaffarpur (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)

RRB Patna (www.rrbpatna.gov.in)

RRB Ranchi (rrbranchi.gov.in)

RRB Secunderabad (rrbsecunderabad.nic.in)

Back to top button