रात 3 बजे बेटे के कमरे में पहुंची मां, फिर धड़ाम से गिर पड़ी, सिर से वह रहा था खून

जालंधर.यहां शनिवार तड़के 3 बजे एक मां अपने बेटे के बेडरूम में पहुंची और धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। बेटा उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जालंधर की लधेवाली में 45 साल की शरणजीत कौर के मर्डर का मामला सामने आया है। एसीपी सतिंदर चड्डा ने कहा कि गली में लगे एक सीसीटीवी में संदिग्ध दिखाई दिया है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शरणजीत कौर उम्र 45 साल पति स्वर्गीय हरजीत सिंह लद्देवाली की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक शरणजीत के पति की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने बेटे हरप्रीत सिंह के साथ रहती थी। वारदात वाली रात बेटा पहली मंजिल पर सो रहा था और मां मृतक शरणजीत कौर नीचे वाले फ्लोर सोती थी। बेटे ने बताया कि रात पौने तीन बजे मां उसके बेडरूम में आई और गिर पड़ी। उनकी गर्दन के पास से खून निकल रहा था। वह कुछ नहीं बोली और गिर पड़ी। उनकी गर्दन पर तीन-चार घाव थे, बेटा उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: बचपन से ही क्यूट लुक वाली ये लड़की आज है बॉलीवुड की एक बोल्ड एक्ट्रेस

वहीं, केस की जांच कर रहे एसीपी सतिंदर चड्डा ने बताया कि इस गली में एक सीसीटीवी लगा हुआ है। इसमें एक आदमी रात 2 बजकर 25 मिनिट पर गली में नजर आ रहा है और रात 2 बजकर 40 मिनिट पर भागता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button