राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का हो गया नुकसान

चित्तौड़गढ़ जिले के भीलवाड़ा सिक्सलेन मार्ग पर गंगरार कस्बे से दो किलोमीटर आगे सोमवार सुबह सुदरी गांव स्थित गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले की दमकल पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। जानकारी में आया कि सुदरी स्थित गत्ता फैक्ट्री में भूसे से गत्ते बनाए जाते हैं। सोमवार को अचानक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर नगर परिषद चित्तौड़गढ़, बिरला सीमेंट, हिंदुस्तान जिंक, भीलवाड़ा से संगम फैक्ट्री की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किए जा रहे हैं हादसे की सूचना पर गंगरार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
बताया गया कि सुबह पांच बजे फैक्ट्री में आग लगी थी, जो अभी तक कंट्रोल नहीं हो पाई है। मौके पर दमकल कर्मचारी रामकुमार तेली भंवरलाल, रणजीत सिंह सहित कई दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।





