राजस्थान हाई कोर्ट में लीगल रिसर्चर के पद पर नौकरियां

राजस्थान हाई कोर्ट ने लीगल रिसर्चर पद पर कुल 38 नियुक्तियां करने के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए डाक से आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख 24 जनवरी 2019 है। पद, योग्यता और आवेदन से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां नीचे दी गई हैं

लीगल रिसर्चर, पद : 38
योग्यता
– मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से लॉ में स्नातक या पीजी डिग्री हो।
– इसके साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी हो।
आयु सीमा : 01 जनवरी 2019 को 33 वर्ष।
मासिक वेतन : 20,000 रुपये।
 
आवेदन शुल्क
– 100 रुपये। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट या पोस्टल ऑर्डर से करना होगा।
– डीडी ‘रजिस्ट्रार जनरल ऑफ राजस्थान हाई कोर्ट’   के पक्ष में देय होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
– वेबसाइट http://hcraj.nic.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट के तहत मौजूद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां Recruitment – Legal Researcher, 2019 लिंक पर क्लिक करें।
– अब खुलने वाले वेबपेज पर दिए गए 08.01.2019 लिंक पर क्लिक करें।
– ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
– इस विज्ञापन के साथ आवेदन फॉर्म जुड़ा हुआ है। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें।
– अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। साथ ही दाईं तरफ दिए गए निर्धारित स्थान पर अपनी पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो चिपकाएं।
– फिर आवेदन को जांच लें। इसके बाद  आवेदन को सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ अटैच करें।
– फिर इन सभी को एक लिफाफे में डालें और डाक से तय पते पर भेज दें।
– जिस लिफाफे में आवेदन डालकर भेजें, उसके ऊपर APPLICATION FOR THE POST OF LEGAL RESEARCHER जरूर लिखें।
यहां भेजें आवेदन 
ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार (एग्जामिनेशन), राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर
डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख 
24 जनवरी 2019

Back to top button