राजस्थान: लेडी SDM ने खेतों में किसानों के साथ किया काम, घास उठाई और किया खेत साफ
बठिंडा. पाबंदी के बावजूद सूबे में कई जगह पराली जलाने का सिलसिला जारी है। किसानों को जागरूक करने के िलए बठिंडा की एसडीएम साक्षी साहनी ने समाजसेवी संस्थाओं, एनजीओज और एनएसएस की टीमों के साथ मिलकर मुहिम छेड़ रखी है। बता दें कि वे रोजाना सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर अलग अलग इलाकों में जा रही हैं और उन्हें जागरुक कर रही हैं। हाल ही में वे पास के गांवों में गई और खेत से खुद रिंग रोड के साथ लगते 5 एकड़ में पराली को एक जगह इकट्ठा किया। 
हमेशा मदद के लिए रहती हैं आगे…
– उन्होंने इकट्ठी की गई पराली को बिजली प्लांटों में भेजा जा रहा ताकि बिजली बनाई जा सकी।
– साथ ही एसडीएम साक्षी साहनी ने किसानों से अपील की कि वे पराली को आग न लगाएं और इसे प्लांटों में भेजें।
– साथ ही साथ साक्षी ने कुछ समय पहले बाढ़ पीड़ितोॆ की काफी हेल्प की थी और उन्हें राहत के लिए सुविधा मुहैया करवाई थीं।
– SDM साक्षी का नाम इलाके में ईमानदार अफसर के लिए भी जाना जाता है।





