राजस्थान के पाली जिले में मंदिर जाने की बात पर एक दलित नाबालिग युवक की बेरहमी से कर दी पिटाई

राजस्थान के पाली जिले में मंदिर जाने की बात पर एक दलित नाबालिग युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना जैतारण उपखंड के रास थाना इलाके के धनेरिया गांव की है। दलित युवक के मंदिर पर जाने से नाराज लोगों ने उसके हाथ-पैर बांधकर बीच सड़क पर लाठियों से पीटा।
पीड़ित युवक लोगों से रहम की गुहार करता रहा और उनलोगों के सामने हाथ जोड़कर बोलता रहा कि आगे से कभी मंदिर में नहीं जाएगा। लेकिन लोग न सिर्फ उसकी पिटाई करते रहे, बल्कि वीडियो भी बनाते रहे और पीड़ित मदद की रहम की भीख मांगता रहा।
एक जून की इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही आरोपियों में से एक ने पीड़ित के खिलाफ अपनी बेटी से छेड़छाड का मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं पुलिस ने तीन जून को आनन- फानन में पीड़ित किशोर को अपने हिरासत में ले लिया। चार जून को पीड़ित के मामा मांगीलाल ने भी आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी। आरोप है कि आरोपियों के प्रभावशाली परिवार से होने के चलते पुलिस उनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उनका कहना है





