राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में तबीजी स्थित डीपीएस ने जीते 36 पदक

राजस्थान के जयपुर में 5 से 28 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में तबीजी स्थित डीपीएस के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 36 पदक अपने नाम किए। विद्यालय की शूटिंग कोच पूजा रावत ने बताया कि गुन टंडन, हिमांशु, शाहिना खान, नीरज कुंगवानी ने स्वर्ण पदक, मोहित मोटवानी, तेजपाल बुगालिया, वर्षिता भागगचंदानी, आयुष कुमावत ने रजत पदक व गुरुत्वा, वंश रेलन, रित्वी, शुभम ने कांस्य पदक अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कई अन्य समूह प्रतियोगिताओं में यूथ (बॉय) 10 मी.एयर रायफल में 1 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य, यूथ (गल्र्स) ने 1 स्वर्ण, सब्र जूनियर (बॉयज) 1 स्वर्ण, 1 रजत, अंडर 12 में 1 रजत, 1 कांस्य जीता। विद्यालय के संस्थापक शशिपाल कुमावत व प्रधानाचार्या डॉ नीरू पाठक ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
आर्यमन ने जीता रजत पदक
जयपुर में राजस्थान क्रीड़ा परिषद् की ओर से जगतपुरा जयपुर में आयोजित आरएसएससी ओएसिस शूटिंग रेंज व 6वीं अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में अजमेर के सेंट एन्सलम्स स्कूल के छात्र आर्यमन वर्मा ने सब जूनियर पिस्टल 10 मीटर एयर पिस्टल में निशाने साधकर रजत पदक अपने नाम किया। शूटिंग प्रतियोगिता में पूरे देश के निशानेेबाजों ने भाग लिया था। आर्यमन ने गत् वर्ष भी अजमेर का प्रतिनिधित्व कर अनेक पदक अपने नाम किए है। आर्यमन पदक प्राप्त करने वाले अजमेर से एकमात्र छात्र है।





