राजधानी में पीआरडी जवानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सामने रखी यह मांग

लखनऊ। शहर के हजरतगंज इलाके में स्थित गांधी प्रतिमा अनेकों प्रदर्शन का केंद्र रही है । इसी क्रम में आज गांधी प्रतिमा पहुंचे पीआरडी जवानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया । हजारों की संख्या में इकठ्ठा हुए खाकी धारी पुरूष और महिला जवान अपनी अनेक मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं । इस प्रदर्शन के कारण हजरतगंज चौराहे का पुरा ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके कारण आम जन को भारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है । प्रदर्शन कर रहे जवानों का मानना है की सरकार वर्दी-वर्दी में भी फर्क कर रही है । पीआरडी जवानों को भी होमगार्ड की तरह नियमित किया जाना चाहिए । साथ ही साथ उसी तर्ज पर सभी सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए ।

साथ ही साथ प्रदर्शन कर रहे जवानों का कहना है कि 60 साल सेवा देने के बाद पीआरडी जवानों के लिए एकमुश्त पेंशन की व्यवस्था देनी चाहिए । आक्रोशित जवान मुख्यमंत्री आवास जाने पर अड़ चुके हैं । प्रदर्शन कर रहे पीआरडी जवानों को शांत कराने में पुलिस बल को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा । मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने को लेकर अड़े पीआरडी जवानों को शांत कराने के क्रम में लाठी से लाठी भी टकरायी । जिसके कारण मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । इसके बाद भी अपनी मांगों को लेकर पिछले ढाई घंटे से प्रदर्शन कर रहे पीआरडी जवान बार-बार मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करने की कोशिश में हैं यहां तक कि मांगे पूरी न होने के एवज में पीआरडी जवानों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी भी दी है ।

Back to top button