योगी सरकार में नहीं मिला दिव्यांग को आवास

बल्दीराय/सुलतानपुर, 27 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। योगी सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ फाइलों को दुरुस्त कर योजनाओं में पारदर्शिता ला रहे हैं। विकासखंड बल्दीराय की ग्राम पंचायत सुखबडेरी का निवासी दिव्यांग युवक रामदेव विगत 5 वर्षों से आवास पाने के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है, लेकिन किसी अधिकारी ने दिव्यांग की पीड़ा को नहीं सुना। बता दें कि 40 वर्ष इस दिव्यांग युवक के पास रहने को घर नहीं है परिवार से अलग होने के बाद यह दिव्यांग खुले आसमान के नीचे महीनों तक गुजर करता रहा बावजूद इसके घास फूस का छप्पर रखकर एक छोटा सा आशियाना तैयार कर विगत कई वर्षों से उसी में जीवन की नैया चला रहा है। मोदी सरकार की तमाम चलाई जा रही अति महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस दिव्यांग युवक को देना मुनासिब नहीं समझा। रामदेव दोनों पैर से विकलांग है किसी ने ट्राई साइकिल दिलवा दिया तो इसी से चलकर व आवाज पाने के लिए अधिकारियों के पास जाकर गिडगिडाता रहा दिव्यांग ने बताया कि वह विगत 5 वर्षों में कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से मिला। कई बार समाधान दिवस पर अपनी पीड़ा सुनाई जिलाधिकारी समेत कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी अपनी व्यथा प्रार्थना पत्रों के माध्यम से सुनाई लेकिन चारों ओर दिव्यांग युवक को निराशा ही लगी। मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार भले ही विकास की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का झूठा प्रचार कर रही है। जमीनी हकीकत परखी जाए तो अधिकारियों द्वारा कमिशन बाजों के चक्कर में गरीबों के आशियाने मे भी व्यापक घोटाला किए हुए हैं योजना का लाभ वास्तविक गरीब नहीं बल्कि अमीर किस्म के लोग ले रहे हैं अधिकारी सरकार की योजनाओं पर पूरी तरह से पानी फेर रहे हैं।
रिपोर्ट- रंजीत सिंह





