ये हैं भारत-पाक विभाजन की वो तस्वीर, जो आपने कभी नहीं देखी होंगी

इंदौर.ये सिर्फ काली-सफेद तस्वीरें नहीं हैं। ये घर उजड़ने और अपनों से बिछड़ने का असहनीय दर्द है, सबकुछ छोड़कर अपनी ही ज़मीन से उखड़ने की पीड़ा है, दंगों में लूट और अत्याचार के जुल्मों की अनकही कहानियां हैं, विभाजन की ना भुलाई जा सकने वाली त्रासदियां हैं। इनमें कहीं चीख है, कहीं विलाप है।
ये हैं भारत-पाक विभाजन की वो तस्वीरें, जो आपने कभी नहीं देखी होंगी
 
इसमें कहीं खौफनाक मंजरों को देखती फटी आंखें हैं तो दु:ख में सूख चुकी खाली आंखें हैं। इनमें कहीं भूख से बिलखते बच्चे हैं, तो अपनों को खो देने का न कहा जा सकने वाला दु:ख है। इन्हें देखना विभाजन की त्रासदियों से रूबरू होने का एक दर्दनाक अनुभव है।

ये भी पढ़े: अनुष्‍का के इस खुलासे से पूरे बॉलीवुड में मचा हडकंप, कहा – शूटिंग के दौरान करण जौहर ने मेरे साथ की ये शर्मनाक हरकत

विभाजन की त्रासदी : सिंध से हिंद चित्र प्रदर्शनी में ऐसी ही 50 तस्वीरें लगाई गई हैं। सिंधी अकादमी और शंकर लालवानी के सौजन्य से यह प्रदर्शनी प्रीतमलाल दुआ सभागृह में देखी जा सकती है।
 
ताकि नई पीढ़ी जान सके विभाजन की त्रासदी
आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी बताते हैं कि ये विभाजन के त्रासदी की ये तस्वीरें यहां इसलिए प्रदर्शित हैं कि नई पीढ़ी यह जान सके कि विभाजन के दौरान हुए दंगों की त्रासदी क्या है। मैंने विभाजन के शिकार हुए परिवारों के सदस्यों को ढूंढा और जिनके पास जो तस्वीरें थी, वे इकट्ठा की। ये तस्वीरें बताती हैं कि सिंध से विस्थापित हुए लोगों ने कितनी पीड़ा झेली, सब कुछ लुटाकर अपने परिश्रम से एक नई दुनिया बनाई।
Back to top button