ये हैं दुनिया का सबसे अनोखा बुल इसके बारे में जानकर हिल जाएगा आपका दिमाग…

आज तक आपने दुनिया में कई कई बॉडी बिल्डर्स की बॉडी के बारे में सुना और देखा भी होगा। इन बॉडी बिल्डर्स के मसल्स देखकर आप को हैरानी तो होती ही होगी। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे बुल्स के बारे में सुना है जो बॉडी बिल्डर हो। नहीं ना, लेकिन आज हम आपको ऐसे बॉडी बिल्डर बुल्स के बारे में बताएंगे, जिनको देखकर अच्छे-अच्छे बॉडी बिल्डर्स भी देखकर अचंभित हो गए हैं। जिसने भी इन बुल्स को देखा वह बस इसे देखता ही रह गया है

बॉडी बिल्डर बुल को बेल्जियन बुल के नाम से जाना जाता है। कई सालों तक चले रिसर्च और कई क्रॉस ब्रीडिंग की प्रक्रिया से गुजरने के बाद इन्हें तैयार किया गया है। इनका रंग इनके ब्रीडिंग प्रोसेस पर निर्भर करता है। व्हाइट और ब्लू-ब्लैक के अलावा ये बॉडी बिल्डर बुल रेड कलर में भी पाए जाते हैं
1997 में विश्व का पहला बॉडी बिल्डर बुल तैयार किया गया था। बॉडी बिल्डर बुल के पूरे बॉडी की मसल्स आम बुल्स के मुकाबले कई गुना ज्यादा ग्रो करती हैं। इन बुल्स की हाइट 1.50 मीटर तक होती है। आम बुल्स का वजन जहां 900 kg तक होता है वहीं इन बॉडी बिल्डर बुल्स का वजन 1300 kg तक हो सकता है।
इस ब्रीड के बछड़े जन्म के समय आम बछड़ों जैसे ही दिखते हैं, लेकिन उम्र के साथ साथ इन बछड़ों के 4 से 6 हफ्तों के बाद मसल्स फैलने लगते हैं। वैसे तो बेल्जियन बुल्स दूसरे सांडों के मुकाबले शांत स्वभाव के होते हैं पर कोई भी इनसे उलझना नहीं चाहेगा।





