यूरोप ने अमेरिका को शिकस्त देकर राइडर कप जीता

नई दिल्ली:यूरोप के बेहतरीन गोल्फरों ने रविवार को राइडर कप फिर से अपने नाम किया जिसमें इटली के फ्रांसेस्को मोलिनारी ने अंतिम मुकाबला जीता। यूरोप ने अमेरिका को 17.5 – 10.5 से शिकस्त देकर ट्राॅफी हासिल की। मौजूदा ब्रिटिश ओपन चैम्पियन मोलिनारी ने उलटफेर करते हुए पांच बार मेजर विजेता फिल मिकेलसन को 4-2 से शिकस्त दी जिससे यूरोप की बढ़त 14.5 – 9.5 हो गई।

मोलिनारी ने कहा, यह अछ्वुत था। यह शानदार उपलब्धि है। हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यूरोप ने 10-6 से बढ़त बनायी हुई थी और 12 एकल मैचों में उसे जीत के लिये केवल 4.5 अंक की दरकार थी।

Back to top button