यूपी-खतरा देख दो दोस्तों ने लाल गमछा दिखाकर रुकवाई ट्रेन

यूपी के शाहजहांपुर में रोजा-पीआरपीएम स्टेशन के बीच चटकी हुई पटरी से एक्सप्रेस ट्रेन को गुजरने से दो युवकों ने अपनी सूझबूझ बचा लिया। टूटी पटरी से ट्रेन गुजरती तो ट्रेन डीरेल हो सकती थी। मंगलवार सुबह पूरी रफ्तार से दौड़ रही इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस में सफर कर रहे सैकड़ों मुसाफिरों की जान खतरे में थी। 

इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस

रोजा-पीआरपीएम स्टेशन के बीच ददऊ गांव के पास किलोमीटर संख्या 1223/19 के पास अप लाइन पर पटरी चटकी थी और ट्रेन कुछ ही देर में वहां पहुंचने वाली थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे दो दोस्तों ददऊ गांव के मनोज वर्मा और मंधीर सक्सेना की निगाह पटरी पर पड़ गई।

खतरा भांप दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए लाल गमछा लिया और इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस के लोको पायलट की ओर इशारा करते हुए दौड़ पड़े। लाल गमछा लिए दौड़ रहे दोनों युवकों पर लोको पायलट की निगाह पड़ गई और संकेत समझकर उसने तत्काल ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलट ने कंट्रोल को मैसेज किया और तब पटरी की मरम्मत की गई। दोनों दोस्तों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया था।

Back to top button