यूपी के सीतापुर में हुआ दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के सात लोगों की हुई मौत…

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा चंदनपुर गांव स्थित एक एसिड फैक्ट्री में गैस रिसाव के चलते हुआ है। गैस रिसाव के चलते पास की दरी फैक्ट्री में रह रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला व तीन बच्चे हैं।
घटना की सूचना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई है। इनके साथ-साथ डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी एलआर कुमार ने बताया कि मरने वाले एक ही परिवार के लोग हैं, जिसमें से 3 बच्चे एक महिला और तीन पुरुष है।
बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड, ये था कोड-वर्ड व्हाइट रम से रशियन और ब्लैक रम से इंडियन लड़की भेजते थे
मृतकों के रिश्तेदार मुनौव्वर ने बताया कि पूरा परिवार एक ही छप्पर के नीचे सो रहा था। सुबह जब जहरीली गैस चोरों और फैली तो बच्चों में झटपटाहट हुई। सभी ने छप्पर से निकलकर भागने की कोशिश की, लेकिन वे बच नहीं सके और दम तोड़ दिया। गांव के लोग कहते है कि जब गैस फैलती हुई गांव तक पहुंची तो उन लोगों को आंखों में जलन होने की दिक्कत महसूस हुई। इसी के बाद कई लोग गांव छोड़कर भाग निकले। बदहवासी का आलम पूरे गांव में देखने को मिला। हर किसी ने अफसोस जताया है।





