युवती से दुष्कर्म मामले में रेलकर्मी काबू, बैंक कर्मी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर

  • बठिंडा.रेलवे यूनियन का नेता बताकर बैंक कर्मी के साथ मैहणा चौक निवासी युवती से रेलवे क्वार्टर में दुष्कर्म करने वाले रेलकर्मी को कोतवाली पुलिस ने काबू कर लिया है। पीड़ित युवती शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने 8 मई को आरोपी रेलकर्मी बैंक कर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। दूसरा आरोपी बैंक कर्मी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
    युवती से दुष्कर्म मामले में रेलकर्मी काबू, बैंक कर्मी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर
     
    थाना कोतवाली पुलिस के एएसआई गणेश्वर कुमार ने बताया कि मई में मैहणा चौक निवासी युवती किक्कर बाजार स्थित एक बैंक में खाता खुलवाने के लिए गई थी। जहां बैंक कर्मी भूषण कुमार ने खाता खुलवाने में उसकी मदद करने के बाद उसे रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कहीं। फोन पर बात होने के बाद बैंक कर्मी भूषण कुमार युवती को रेलवे में टेक्नीशियन निहाल सिंह के सरकारी क्वार्टर में ले गया। जहां निहाल सिंह ने युवती से दुष्कर्म किया। इसके डेढ़ माह बाद बैंक कर्मी भूषण कुमार ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। नौकरी के नाम पर यौन उत्पीड़न का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस में की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने 8 मई को बैंक कर्मी भूषण कुमार रेलकर्मी निहाल सिंह पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया था।

    ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया

    केस के दर्ज होने के आरोपियों ने मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों से मिले। डीएसपी मानसा की जांच में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए गए। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में अगली कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को रेलकर्मी निहाल सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एएसआई गणेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस दूसरे आरोपी बैंक कर्मी भूषण कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
     
     
Back to top button