यहां महिलाएं हो रही हैं 3 महीने के लिए विधवा, वजह जानकर हो जाओगे हैरान…

परम्पराएं तो हमेशा अजीब ही होती है। जिन पर कई बार यकीन कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। शादी के बाद पति-पत्नी का साथ उम्र भर के लिए बन जाता है। पति की मृत्यु हो जाने पर तो पत्नी के लिए जिंदगी काटना भी मुश्किल हो जाता है। उत्तर प्रदेश में एक गांव ऐसा भी है जहां हर साल महिलाएं तीन महीने के लिए विधवा हो जाती हैं।

महिलाये 3 महीने रहती है विधवा:

यूपी के दवरिया का भेलवाड़ा जिले जहां पर सुहागिन औरतें हर साल तीन महीनों तक कोई श्रृंगार नहीं करतीं। सादे कपड़े पहनती हैं और बिल्कुल विधवा की तरह जीवन जीती हैं। इन महीनों में हर तरफ अजीब सी मायूसी और मातम का माहौल बना रहता है।

यह है विधवा बनने का कारण:

मई से लेकर जुलाई तक का समय यहां रहने वाली महिलाओं के लिए कष्टदायक होता है। इसके पीछे का कारण यहां के मर्दों का पेड़ों से ताड़ी निकालना है। इस बात को जानकर अजीब लगेगा कि इन महिनों में ताड़ के पेड़ से ताड़ी निकालने का काम होता है। 

हो सकती है इंसान की मौत:
यह वृक्ष 50 फिट से भी ज्यादा ऊंचे और स्पाट होते हैं। इन पर चढ़ने से कई लोगों की गिर कर मौत भी हो जाती है। पतियों के घर से दूर जाने पर महिलाएं इस गांव में इस तरह का माहौल बना लेती हैं। जब उनके पति सही सलामत घर वापिस लौट आते हैं तो सारे गांव में उनका जोरदार स्वागत किया जाता है।

Back to top button