यहां चोरो को मिल रही है जॉब, एक घंटे के मिलेंगे इतने हजार रुपए

आज के समय में दुनियाभर में इतनी ज्यादा आबादी बढ़ गई है जिसके कारण से लोगों को नौकरी मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और ऐसे में कुछ लोग अपना खर्चा चलाने के लिए चोरी करने का रास्ता अपनाते हैं. ऐसे ही सफाई से चोरी करने वाले लोगों के लिए वैकेंसी निकली है. जी हाँ… इस वैकेंसी में खासकर होशियार चोरों के लिए जॉब निकाली गई. सबसे ज्यादा दिलचस्प बात तो यह है कि जहां नौकरी करनी है चोरी भी वहीं करनी है.

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उसे चोरी करने के बदले में चोर को 64 डॉलर यानी करीब 4500 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से पैसे भी मिलेंगे. चोरों के लिए नौकरी का ऑफर इंग्लैंड से आया है. जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड में एक कपड़ों के शोरूम की मालकिन ने यह नौकरी निकाली है और दुकान की मालकिन ने हाल ही में बार्क डॉट कॉम पर एक जॉब ऑफर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में ये कहा गया है कि चोर को हर घंटे उसी दुकान में चोरी करनी होगी.

स्तन दिखाते पूरे शहर में घूम रही है ये महिला, जानें क्या मांग रही है लोगों से…

इस महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योकि वो अपनी दुकान में हो रही चोरी की घटनाओं से तंग आ गई है. इस बारे में महिला का कहना है कि, ‘मैं जानती हूं कि यह अलग तरह की नौकरी है लेकिन छुट्टियों के सीजन में हमारी दुकान में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसा कई सालों से हो रहा है, इस समस्या को हल करना मेरे लिए बहुत जरूरी है.’ उन्होंने बताया कि पहले वो चोर से चोरी करवाएगी और फिर उससे पूछेगी कि उसने चोरी कैसे की? इसके जरिए वो आगे चलकर दुकान की उस सुरक्षा खामी को दूर कर सकेगी जिसके कारण ये चोरियां हो रही थी.

Back to top button