जानें क्यों यहां गायों के पेट में किया जाता है गहरा सुराख़, वजह जानकर हिल गई पूरी दुनिया…

आज तक आपने ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग यानि जैविक खेती का नाम सुना होगा लेकिन हाल ही में अमेरिका में एक ऐसा ही अजीबोगरीब प्रयोग सामने आया है। कई ऑर्गेनिक डेयरी किसान इस प्रयोग के तहत गायों के शरीर में एक बड़ा सा छेद कर देते हैं। इस तरह की गाय को टीवी या इंटरनेट पर देखा होगा।
क्यों किया है गायों के पेट में छेद:
ये सुराख गाय की आयु को बढ़ाने में कारगर है। वैज्ञानिकों के लिए गाय के अंदरूनी हिस्से की जांच करना बेहद मुश्किल होता है, ऐसे में गाय के शरीर में एक सुराख कर दिया जाता है। एक Fistulated गाय का पेट, बाहरी दुनिया से जुड़ा हुआ होता है। इस सुराख को एक प्लास्टिक की रिंग से बंद कर दिया जाता है और इस सर्जरी के एक महीने के अंदर गाय पूरी तरह से सहज हो जाती है।

सोशल मीडिया पर आग लगा रही है इस मॉडल की ये तस्वीरे

पाचन क्रिया जानने के लिए:
गाय के पेट में इस गड्ढे को बनाने का मकसद काफ़ी साफ़ है। इसके द्वारा वैज्ञानिक गाय की पाचन प्रक्रिया के बारे में पता लगा सकते हैं। गाय कौन सा खाना बेहतर तरीके से पचा सकती है और कौन से खाने से उसे दिक्कत होती है, ये सभी जानकारी इस प्रक्रिया के द्वारा पता लगाई जा सकती है।
Back to top button