मौलाना ममलूकुर्रहमान ने कहा कि बुलंदशहर के बवाल पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए

मस्जिद अल मदनी के इमाम मौलाना ममलूकुर्रहमान ने जुमे की नमाज से पहले तकरीर में कहा कि बुलंदशहर की घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। इस तरह से साजिश के तहत माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। कुछ भगवा संगठन प्रदेश का माहौल खराब करने में लगी हैं।
उन्होंने कहा कि जब 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद को शहीद कर दिया गया। उसके बाद से मुस्लिम इस मसले पर कोर्ट के फैसले को मानने की बात करते आए हैं लेकिन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस हमेशा यही कहते रहे हैं कि हम हर हालत में वहीं मंदिर बनाएंगे। तमाम लोगों की नजर में यह बयान देश विरोधी और संविधान विरोधी नहीं है लेकिन अगर इस तरह के बयान मुसलमान देते हैं तो उन्हें देशद्रोही करार दिया जाता है, आखिर क्यों? जबकि संविधान सबको बराबरी की नागरिकता देता है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर के बलवे में सियासत न घुसे। किसी को निर्दोष होने के बाद फंसाए जाने की साजिश न की जाए।





