मोटापे से बनाये रखें दूरी, वर्ना हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारी

अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो जल्द से जल्द इसे कम करने के उपाय करें, क्योंकि मोटापे का मतलब सिर्फ बेडौल शरीर ही नहीं कई रोगों को बुलावा है। जी हां, मोटापा अपने साथ कई रोगों को लेकर आता है। वजन बढ़ने से आपको हृदय रोग, डायबटीज, कालेस्ट्राल बढ़ना, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां हो सकती हैं। मोटापे से आप अच्छा भी महसूस नहीं करते हैं। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। आइए जानें मोटापे से होने वाली बीमारियों के बारे में।
कैंसर
स्तन कैंसर, कमर का कैंसर या आंतो के कैंसर की सबसे बड़ी वजह मोटापा होता है। हाल ही में हुए शोधों में पता चला है कि मोटापे से गर्भाशय का कैंसर भी हो सकता है।
हृदय रोग
मोटापे से हृदय रोग का खतरा दोगुना हो जाता है। क्योंकि वजन बढ़ने से आपका हृदय शरीर के बाकी हिस्सों में सही ढंग से ब्लड सप्लाई नहीं कर पाता है। जिससे दिल का दौरा होने की संभावना होती है। मोटापे की वजह से हृदय की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ने पर फैल जाती हैं जो कि खतरनाक है आपके हृदय के लिए।
डायबिटीज
मोटापे की वजह से आप डायबटीज के शिकार हो सकते हैं, क्योंकि जब आप ज्यादा खाने में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा लेने लगते हैं तो मोटपे का शिकार हो जाते हैं। इस वजह से आपको मधुमेह होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
डिप्रेशन
मोटापे के कारण लोग डिप्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं। लोगों की सोच नकारात्मक हो जाती है। हर समय दुखी रहते हैं। कभी-कभी तो लोग खुदकुशी की भी कोशिश करते हैं।
आंत की समस्या
मोटापे की वजह से आपके आंत की कोशिकाओं पर ज्यादा दबाव होता है। मोटापा बढ़ाने वाली चीजें खाने या एल्कोहल लेने पर आपकी आंत कमजोर हो जाती है और आंत से संबंधी संबंधित बिमारियां हो सकती हैं।
हार्निया
हार्निया की मुख्य वजह मोटापा है। मोटापे के चलते आपका डायफ्राम कमज़ोर र हो जाता है या उसका आकार बढ़ जाता है, जिससे आप हार्निया के शिकार हो जाते हैं।
ये भी पढ़े: जब मूवी पोस्टर में गजब के ठुमके लगाती सामने आईं सोनम और करीना के साथ ये हसीनाएं
जोड़ों में दर्द की समस्या
मोटापे के कारण आपके शरीर का वजन इतना बढ़ जाता है कि वो आपके पैरों के लिए खतरा बन जाता है। मोटापे में ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द का शिकार हो जाते हैं। उन्हें जोड़ों में उठते बैठते वक्त असहनीय दर्द झेलना पड़ता है।





