मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-किसानों की मदद के लिए काम कर रहे हैं हम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम किसानों को समय पर मदद देने की दिशा में काम कर रहे हैं। किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए बैंकों को निर्देशित किया गया है। सामान्य बारिश होने पर भी सरकार किसानों की सभी तरह की सहायता प्रदान करेगी।





