मिलिए उस महिला से जिसकी आवाज़ आप रेलवे स्टेशनों पर पिछले 21 सालो से सुन रहे है..

भारतीय रेलवे में सफ़र करने का अलग ही मज़ा है |आप सभी ने ट्रेन में सफ़र तो किया ही होगा |हर बार आप रेलवे स्टेशन जाते होगे तो आप कुछ ऐसी आवाज़ वहां पे सुनते होगे जैसे भारतीय रेलवे के स्टेशन पर आप सभी यात्रियों का स्वागत है या कभी ट्रेन लेट हो जाने पे सुनते होगे की आपको हुई असुविधा के लिए हमे खेद है या ट्रेन नंबर ——- प्लेटफार्म नंबर –पे कुछ ही देर में आएगी|

लेकिन कभी आपने गोर किया है क्या की ये आवाज़ किसकी है बहुत से लोग इस बात से अनजान है |स्टोरीज फीडआज आपको उस महिला से रूबरू कराने जा रहा है जिसकी आवाज़ 1982 से भारतीय रेलवे के स्टेशनों पे गूंजती है

उस महिला का नाम है सरला चौधरी ,सरला चौधरी को वर्ष 1982 में सेंट्रल रेलवे में एनाउंसर के पद पर रखा गया था |एक न्यूज़ पेपर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा की पहले के समय में कंप्यूटर नहीं थे तो हमे ये काम स्वयं खुद से करना पड़ता था|

लेकिन अब से रेलवे के सारे अनाउंसमेंट ट्रेन मैनेजमेंट सिस्टम (टी.ऍम.सी) संभालता है,इस विभाग ने उनकी आवाज़ को स्टैंड बाय मोड पर कंट्रोल रूम में सेव कर लिया है |सरला चौधरी कहती है की “में बहुत खुश होती हूँ जब में मेरी स्वयं की आवाज़ को रेलवे स्टेशनों पर सुनती हूँ और लोगो को मेरी आवाज़ की तारीफ करते हुए सुनती हूँ जबकि वो मुझे जानते तक नहीं”|





