मिठाई व किराना दुकानों पर छापामारी, हड़कम्प

इसौली/सुलतानपुर, 02 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने औचक निरीक्षण कर दर्जनों मिठाई व किराना दुकानों के सामानों की जाँच की। साथ ही दुकानदारों के रवैये से आका्रेशित होकर उन्हें नोटिस दी। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
दीपावली पर्व को देखतें हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बाढ़ सी आ जाती है, त्योहार को देखते हुए खाद्य रसद विभाग द्वारा अभियान के तहत शुक्रवार को बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बाजारों में विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गयी। फूड इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शुक्ला नें बताया कि वलीपुर बाजार, पारा बाजार में निरीक्षण किया गया जिसमें वलीपुर बाजार में शिवम ट्रेडर्स किराना स्टोर व संतराम हलवाई को नोटिस जारी की गयी है। पारा बाजार में बालाजी भंडार व प्रिंस स्वीट इसौली रोड को सुधार नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पंद्रह दिनों के भीतर जवाब भी मागां गया है, यदि समयानुसार संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मिलावटखोरों के खिलाफ़ आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। छापेमारी के दौरान अधिकतर दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गये। बल्दीराय, पारा बाजार, रसुलपुर व वलीपुर आदि बाजारों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया।
रिपोर्ट- सैय्यद सनाऊद्दीन
shikhar satta 1





