मालेगांव : छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ से खफा हुए लोग, स्कूल में की तोड़फोड़

malegaon_650x488_61460110316-300x225मुंबई: मालेगांव के एक स्‍कूल में छह साल की बच्ची से छेड़खानी से नाराज भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल के सफाई कर्मी पर है बच्ची से छेड़खानी का आरोप है। घटना करीब दो दिन पहले की बताई गई है, लेकिन बच्ची के घर वालों को इसका शुक्रवार को पता लगा।

 

नाराज भीड़ ने स्कूल के फर्नीचर को आग के हवाले कर दिया।
 

घटना से नाराज भीड़ ने स्‍कूल पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने स्कूल के कंप्यूटर तक बाहर निकालकर तोड़ डाले, कुर्सियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। घटना के चलते क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Back to top button