मार्केट में फिर आया Nokia 5310, जानें कीमत और खासियत…

फिनलैंड की कंपनी नोकिया (Nokia) ने भारत में एक बार फिर से अपने फीचर फोन 5310 मॉडल को लॉन्च कर दिया है. फोन नए अवतार में आया है, जिसमें कई सारे नए फीचर्स को ऐड किया गया है. मार्च में इसको कंपनी ने विश्व स्तर पर लॉन्च किया था, लेकिन भारत में अब जाकर के लॉन्च किया है.

इतनी होगी कीमत
नोकिया 5310 की कीमत 3399 रुपये होगी. इस फोन में ड्यूल सिम होगा. कंपनी ने फोन को व्हाइट, रेड एंड ब्लैक और रेड कलर में उतारा है. 16 जून से नोकिया और अमेजन की वेबसाइट पर फोन की प्री-बुकिंग शुरू होगी. फिर 23 जून से कंपनी दोनों जगह पर इसको बेचना शुरू करेगी. शुरू के चार हफ्ते ये ऑनलाइन बेचा जाएगा. इसके बाद देश के सभी रिटेल स्टोर्स पर मिलने लगेगा. 

ये हैं फीचर्स
नोकिया 5310 में ड्यूल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स हैं. इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन एमपी-3 प्लेयर भी है. कंपनी ने एफएम रेडियो का भी विकल्प दिया है, जिसे वायर और वायरलैस के बिना भी सुना जा सकता है. फोन में 32GB की Expendable स्टोरेज है. इसके अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है.

फोन 30+ OS पर काम करता है. इसमें 2.4 इंच की QVGA स्क्रीन, 8MB RAM और MT6260A CPU प्रोसेसर दिया गया है. फोन का वजन 88.2 ग्राम है और इसमें पीछे भी एक वीजीए कैमरा दिया गया है. फोन में 1200mAH की बैटरी है, जिसमें सिंगल चार्ज के जरिए 20 घंटे का टॉक टाइम मिलता है. 

Back to top button