मायावती के साथ आने को तैयार अखिलेश, बोले- झूठ के खिलाफ होना चाहिए गठबंधन

समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती से गठबंधन पर अखिलेश यादव का कहना है कि झूठ के खिलाफ गठबंधन को तैयार। अखिलेश का कहना है कि झूठ के खिलाफ राजनीतिक रास्ता खुलना चाहिए।
अभी अभी: भाजपा को लगा सबसे बड़ा झटका, सबसे बड़े मंत्री ने दिया इस्तीफा, पार्टी में मचा हडकंप…

अखिलेश यादव का कहना है कि गठबंधन में हम पूरी भूमिका निभाएंगे। देश के सभी नेताओं से मिलेंगे। अखिलेश ने गठबंधन पर कहा कि कोई भी गठबंधन को हम तैयार हो जाते हैं। इतना ही नहीं अखिलेश ने बीजेपी को निशाना साधते हुए बताया कि बीजेपी के लोग हमें हिंदू ही नहीं मान रहे हैं। मतलब अब हमें जेब में सबूत रखकर घूमना पड़ेगा।
बता दें कि मायावती ही नहीं अखिलेश ने योगी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि जनता को धोखा देकर योगी सरकार बनी हैं।दरअसल अखिलेश यादव का कहना है कि जनता को धोखे में रखना बीजेपी वालों को अच्छी तरह से आता है।
योगी सरकार ने धर्म और जाति के नाम पर लोगों को धोखा दिया। जनता उनके बातों में अमल की या नहीं की, लेकिन हम इस बात का दावा करते हैं कि ये एवीएम की वजह से हुआ है। ईवीएम पर 100 फीसदी भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसलिए हम बैलेट पेपर से चुनाव चाहते हैं





