मानसून का एक महीना पूरा; देशभर में सामान्य से 6% ज्यादा बरसा पानी

नई दिल्ली. इस साल मानसून आए एक महीना हो चुका है। अब तक यह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोड़ बाकी देशभर में फैल चुका है। ज्यादातर इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का दावा है कि इस एक महीने में देशभर में 170 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 6% ज्यादा बारिश है। करीब 85% इलाकों में सामान्य या उससे ज्यादा बारिश हुई है। 15% इलाके ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां मानसून धीमा रहा है। खासकर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में बारिश उम्मीद से से काफी कम हुई है। इन इलाकों में 40% तक कम बारिश हुई है। हालांकि अनुमान है कि इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होगी। जिससे कमी की भरपाई हो जाएगी। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे में पूर्वोत्तर के अलावा यूपी, बिहार, प. बंगाल, मध्य प्रदेश और गुजरात में अच्छी बारिश हो सकती है। कपास की बुवाई 140% तक, तो दाल की 45% तक बढ़ी…
मानसून का एक महीना पूरा; देशभर में सामान्य से 6% ज्यादा बरसा पानी
 
– स्काइमेट के मुताबिक, जून में सामान्य से अधिक बारिश की वजह से खरीफ फसल की बुआई में मदद मिलेगी।
– एक अनुमान के मुताबिक, इस सीजन में सामान्य से 19% ज्यादा खेती हो सकती है। दाम कम होने के बावजूद इस साल भी दाल की खेती जोरों पर हो रही है।
– 30 जून तक देश में करीब 19 लाख हेक्टेयर में दाल की बुवाई हो चुकी थी। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 45% ज्यादा है।
– ऐसे ही कपास की बुआई भी करीब 140% बढ़ गई है। हालांकि, तिलहन की बुआई 8% कम रही है।

ये भी पढ़े: इस दुकान पर मोदी बचपन में बेचते थे चाय, 100 Cr. से ऐसे बनेगा टूरिस्ट स्पॉट

पहली बार पश्चिमी राजस्थान से प्रदेश में दाखिल हुआ मानसून
– मानसून इतिहास में पहली बार प. राजस्थान से प्रदेश में दाखिल हुआ है। जबकि अधिक बारिश वाले पूर्वी राजस्थान में 20% कम बारिश हुई है।
– उत्तरी गुजरात में भारी बारिश जारी है। इससे 8 जगहों पर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। कुछ रूट पर ट्रेनों की आवाजाही अब भी बाधित है।
– बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हवाएं एक बार फिर तेजी से सक्रिय हो रही हैं। इसके चलते देश के पूर्वी और उत्तरपूर्वी राज्यों में फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। खासकर उन इलाकों में जहां अभी कम वर्षा हुई है।
 
98% बारिश की उम्मीद
– मौसम विभाग ने इस साल औसतन 98% बारिश की उम्मीद जताई है। पहले 96% बारिश का अनुमान था। जुलाई में 96% और अगस्त में 99% बारिश का अनुमान है।
– इस साल मानसून 30 मई को केरल तट पर पहुंचा था। पर बाद में धीमा हो गया था।
 
19 राज्यों में सामान्य या उससे अधिक बारिश
14 राज्यों में सामान्य बारिश: अरुणाचल, असम, मेघालय, सिक्किम, यूपी, उत्तराखंड, ओडिशा, मप्र, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल।
5 राज्यों में सामान्य से अधिक: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा।
5 राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश: मिजोरम, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर।
4 राज्यों में सामान्य से कम बारिश: नागालैंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार।
1 राज्य में बहुत कम: मणिपुर में सामान्य से 63% कम बारिश हुई है।
Back to top button