मात्र 21 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, हांगकांग के विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिस्टोफर कार्टर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं.
सबसे हैरानी की बात यह हैं, कि हांगकांग के विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिस्टोफर कार्टर सिर्फ 21 साल के हैं और अपनी इस छोटी उम्र में ही उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया हैं.

बता दें, कि क्रिस्टोफर कार्टर ने हांगकांग के लिए 11 वनडे मैच और 10 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने 11 वनडे में 12.66 की औसत से 114 रन बनाये हैं.
वहीं अपने खेले 10 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 55 रन हांगकांग के लिए बनाये हुए हैं. उन्होंने विकेट के पीछे वनडे क्रिकेट में 10 कैच पकड़े हैं और 2 स्टंपिंग की हैं.

Back to top button