मां-बाप को दिया नमकीन का पैकेट, सजा में महिला को मिला ‘ट्रिपल तलाक’


यह भी पढ़े: चीन का पाक को झटका, भारत के लिए ‘CPEC’ का नाम बदलने को तैयार!
इस मुद्दे पर मंत्री जी ने कहा कि महिला अपने साथ हुए शोषण और अत्याचार कि फरियाद लेकर आई थी। उसने बताया कि उसके पति और उनके भाईयों ने उसे कोर्ट न जाने की भी धमकी दी। हालांकि, विधायक ने महिला को पूरी मदद का भरोसा देते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया है। साथ ही महिला को पूरी सुरक्षा भी दी जाएगी।
महिला के पिता ने कहा कि उनका दामाद, सलीम, अकसर पैसे और घर की मांग करता था। शादी को 4 साल हो गए और वो तभी से लगातार दबाव बना रहा था। उन्होंने कहा कि पैसा न देने पर सलीम उनकी बेटी को यातनाए देता था। ऐसे में अब उनके पास पुलिस और कानून की मदद मांगने के अलावा कोई चारा नहीं है।
हालांकि, मंत्री अतुल गर्ग ने महिला से कहा कि वो इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते और उन्हें पुलिस के पास जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे में उनके भी हाथ बंधे हुए हैं।





